Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
तखतगढ़ भाजपा मंडल की बैठक में संगठन के सरल एप पर चर्चा - Sabguru News
होम Latest news तखतगढ़ भाजपा मंडल की बैठक में संगठन के सरल एप पर चर्चा

तखतगढ़ भाजपा मंडल की बैठक में संगठन के सरल एप पर चर्चा

0
तखतगढ़ भाजपा मंडल की बैठक में संगठन के सरल एप पर चर्चा

तखतगढ़(पाली)। कस्बे के संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के सामने भाजपा कार्यालय में रविवार को तखतगढ़ भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष मनोज नामा के मुख्य अतिथि थे।

इस मौके पर विधानसभा विस्तारक मदन सिंह राजपुरोहित एवं विशिष्ट मुख्य अतिथि तखतगढ़ मंडल प्रभारी प्रेमचंद बरूत थे। मंडल अध्यक्ष मनोज नामा ने संगठन के कार्य को प्राथमिकता से करने का आग्रह किया। विधानसभा विस्तारक राजपुरोहित ने संगठन द्वारा सरल एप पर बुथ कार्यकारिणी तथा पन्ना प्रमुख की सरचना को जल्द से जल्द पूरा करने का मार्गदर्शन किया।विशिष्ट अतिथि बरूत ने संगठन के कार्य को जानकारी दी तथा बूथ समिति पन्ना प्रमुख रचना को सरल एप्प पर 2 दिन में करने के दिशा निर्देश दिए।

बैठक में नगरपालिका तखतगढ़ अध्यक्ष ललित रांकावत, शक्ति केंद्र संयोजक भूपेंद्र जोशी, रमेश राठौड़, शक्ति केंद्र प्रभारी राम सिंह, विनोद सोलंकी, मंडल महामंत्री दिनेश कुमावत, चमनाराम देवासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणपत सोमपुरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष इन्द्र सुथार, कमलेश भार्गव, ओमाराम प्रजापत, बूथ अध्यक्ष किशोर टेलर, अर्जुन देवासी, लक्ष्मण घांची सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।