Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, नौ महिलाओं की मौत - Sabguru News
होम Breaking तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, नौ महिलाओं की मौत

तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, नौ महिलाओं की मौत

0
तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, नौ महिलाओं की मौत

कुड्डालोर। तमिलनाडु में कुड्डालोर जिले के कारुमबुड़ी में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से नौ महिलाओं की मौत हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

पुलिस मुख्यालय को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट सुबह करीब 11 बजे उस समय हुआ, जब फैक्ट्री की मालकिन गंधिमति और अन्य लोग दीवाली पर्व के लिए पटाखा फैक्ट्री का काम शुरू करने गए थे। काम शुरू करने से पहले वे सभी पूजा करने बैठे थे। इसी दौरान वहां पिछले साल बने पटाखों के भंडार में अचानक आग लग गई जिससे वहां भयंकर विस्फोट हो गया।

विस्फोट से पटाखा फैक्ट्री का मालकिन गंधिमति समेत सात महिलाओं की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस हो गई। झुलसी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान सी गंधिमति(52) , यू चित्रा(45), एम रास्ति(50), एन लता(42), पी मलारकोडि(25), आर रूक्मिणी(38) और आर रत्नम्मल(60) के रूप में की गई थी। ये सभी कुरुनगुड़ी निवासी थी।

कलेक्टर चंद्र शेखर सखमुरी और पुलिस अधीक्षक एम अभिनव मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक पूछताछ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक तहकीकात कर रही है।

इस बीच मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्हाेंने उद्योग मंत्री एमसी संपत और कलेक्टर को राहत कार्य शुरू करने तथा गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं के समुचित उपचार करवाने के निर्देश दिए हैं।