

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के एमआईजी थाना पुलिस ने अंधविश्वास फैलाकर एक महिला से दुष्कर्म और दस से अधिक महिलाओं से ठगी के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के नेहरू नगर निवासी महिला की शिकायत पर बीती रात जगदीश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने अंधविश्वास फैलाकर अनर्गल बाते कर उसके घर आना जाना शुरू कर दिया था।
वह 2 साल से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने जगदीश पर गहने, नगदी ठगने का आरोप भी लगाया है। जगदीश को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब तक दस से अधिक महिलाआें ने तांत्रिक पर ठगी का आरोप लगा चुकी हैं। पुलिस जगदीश से पूछताछ कर रही है।