Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Tanzania ferry tragedy: death toll rises to 126 after a boat capsized on lake victoria-तंजानिया नौका हादसे में मृतकों की संख्या बढकर 126 - Sabguru News
होम Headlines तंजानिया नौका हादसे में मृतकों की संख्या बढकर 126

तंजानिया नौका हादसे में मृतकों की संख्या बढकर 126

0
तंजानिया नौका हादसे में मृतकों की संख्या बढकर 126
Tanzania ferry tragedy: death toll rises to 126 after a boat capsized on lake victoria
Tanzania ferry tragedy: death toll rises to 126 after a boat capsized on lake victoria
Tanzania ferry tragedy: death toll rises to 126 after a boat capsized on lake victoria

दार अस सलाम। तंजानिया की विक्टोरिया झील में गुरुवार को नौका हादसे में कम से कम 126 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है और लापता अन्य लोगों की तलाश जा रही है।

विक्टोरिया झील के तट पर स्थित म्वांजा बंदरगाह के क्षेत्रीय आयुक्त जॉन मोंगेल्ला ने ‘सिटीजन’ अखबार को बताया कि शुक्रवार सुबह कई शव निकाले गए जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर लगभग दोगुनी 126 हो गई।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार एमवी न्येरेरे नामक इस नौका में 300 से अधिक लोग सवार थे। यह नौका झील के सबसे बड़े द्वीप यूकेरेवे से कुछ ही मीटर पहले डूब गई।

म्वांजा के क्षेत्रीय पुलिस कमांडर जोनाथन शाना ने बताया कि हादसे के बाद 37 लोगों को पानी से सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि रात में बचाव अभियान बंद कर दिया गया था लेकिन सुबह जब यह दोबारा शुरू किया गया तो कई और राहत एवं बचावकर्मियों ने इसमें हिस्सा लिया।

अाधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौका में सवार लोगों के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल सकी हैं क्याेेंकि चालक दल के सदस्य और उपकरण भी डूब गए हैं।

गौरतलब है कि तंजानिया में कई बड़ी नौका दुर्घटनाएं होती रही हैं। विक्टोरिया झील में 1996 में एक नाव डूबने से कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई थी और 2012 में हिंद महासागर के जंजीबार द्वीपसमूह के पास एक नाव डूबने से 145 लोग मारे गए थे।