Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली : अपने फ्लैट में मृत पाई गई तंजानिया की महिला - Sabguru News
होम India City News दिल्ली : अपने फ्लैट में मृत पाई गई तंजानिया की महिला

दिल्ली : अपने फ्लैट में मृत पाई गई तंजानिया की महिला

0
दिल्ली : अपने फ्लैट में मृत पाई गई तंजानिया की महिला
Tanzanian woman found dead in Delhi
Tanzanian woman found dead in Delhi
Tanzanian woman found dead in Delhi

नई दिल्ली। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि तंजानिया की महिला अपने किराए के फ्लैट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई। दक्षिण दिल्ली स्थित महरौली के फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने सोमवार को फातमा एली (36) का शव बरामद किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शव पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के लिए शव को एम्स भेज दिया गया है। उसके परिवार को तंजानिया दूतावास के जरिए सूचित किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी मौत दो दिन पहले हुई है। उन्होंने कहा कि टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उसके लैपटॉप और फोन की जांच की जा रही है। वह कुछ ही महीनों से इस फ्लैट में रह रही थी।