Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हिंदुओं को टारगेट करना कांग्रेस की परमानेंट पॉलिटिकल पॉलिसी : गजेन्द्र सिंह शेखावत - Sabguru News
होम Headlines हिंदुओं को टारगेट करना कांग्रेस की परमानेंट पॉलिटिकल पॉलिसी : गजेन्द्र सिंह शेखावत

हिंदुओं को टारगेट करना कांग्रेस की परमानेंट पॉलिटिकल पॉलिसी : गजेन्द्र सिंह शेखावत

0
हिंदुओं को टारगेट करना कांग्रेस की परमानेंट पॉलिटिकल पॉलिसी : गजेन्द्र सिंह शेखावत

जयपुर। उदयपुर में धार्मिक झंडे लगाने को लेकर कलेक्टर के आदेश पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को टारगेट करना कांग्रेस की परमानेंट पॉलिटिकल पॉलिसी है। ये भगवा ध्वजा के विरोधी हैं।

शेखावत ने कहा कि अब उदयपुर में धार्मिक ध्वज लगाने के लिए प्रशासन से आज्ञा लेनी होगी। क्रोनोलॉजी समझिए कि बागेश्वर धाम की धर्मसभा के बाद यह निषेधाज्ञा जारी हुई है, यानी विशेष तौर पर यह आदेश भगवा ध्वजों के लिए है। हिंदुओं को टारगेट करना कांग्रेस की परमानेंट पॉलिटिकल पॉलिसी है। ये भगवा ध्वजा के विरोधी हैं।

गहलोतजी के वादों पर अब किसी को भरोसा नहीं रहा

भर्ती परीक्षा शुल्क में छूट का आदेश जारी नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने तंज कसते हुए कहा कि गहलोतजी के वादों पर अब किसी को भरोसा नहीं रहा।कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष कह रहे हैं, भर्ती परीक्षाओं को नि:शुल्क करने को लेकर राज्य सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं है। मतलब सरकार ने शुल्क में छूट के बहाने से भर्तियां लटकाने का नया तरीका ढूंढ लिया है कि निर्देश ही न भेजो, प्रक्रिया स्वतः अटक जाएगी।