Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
tazashiv yadav ne kaha ki deash me vikesh ki zgh bkwash
होम Bihar पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, देश में विकास की जगह केवल ‘बकवास’

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, देश में विकास की जगह केवल ‘बकवास’

0
पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, देश में विकास की जगह केवल ‘बकवास’
Former Deputy Chief Minister
Former Deputy Chief Minister
Former Deputy Chief Minister

SABGURU NEWS | पटना बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और किसान के मुद्दे को लेकर केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि विकास की जगह बकवास करने वाली सरकार को सबक सिखाने के लिए युवाओं को आंदोलन करना होगा।

श्री यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, “युवा बेरोज़गार है। किसान आत्महत्या कर रहा है। मज़दूर परेशान है।

महंगाई चरम पर है। लुटेरे देश का सफ़ेद धन लेकर विदेश भगा दिए जा रहे है। जनादेश की सरेआम लूट हो रही है। विकास की जगह बकवास हो रहा है। युवाओं को पहल कर आंदोलन करना होगा। झूठे और जुमलेबाज़ों को सबक़ सिखाना होगा।”

उल्लेखनीय है कि अररिया लोकसभा उप चुनाव के लिए महागठबंधन प्रत्याशी सरफराज आलम के पक्ष में चुनाव प्रचार को लेकर श्री यादव आज अररिया में हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो