Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
mahoba me ghir me ghuskar ladki ka rapeमहोबा : घर में घुसकर किशोरी की अस्मत लूटी - Sabguru News
होम Headlines महोबा : घर में घुसकर किशोरी की अस्मत लूटी

महोबा : घर में घुसकर किशोरी की अस्मत लूटी

0
महोबा : घर में घुसकर किशोरी की अस्मत लूटी
teenager raped at home in mahoba
teenager raped at home in mahoba
teenager raped at home in mahoba

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में एक किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।

पुलिस उप अधीक्षक दिनेश कुमार ने रविवार को बताया कि सुरजना गांव में शनिवार देर शाम किशोरी अपने घर मे अकेली थी। उसके मां-पिता खेत पर काम के लिए गए हुए थे। तभी मौका देखकर पड़ोस में रहने वाला दीपक नामक युवक घर मे घुस गया और किशोरी को दबोच कर दुष्कर्म का शिकार बनाया।

किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर पास में ही रहने वाले उसके भाई और भाभी तथा अन्य लोग उसे बचाने को दौड़े तो आरोपी भाग निकला। भागते समय उसने घटना की शिकायत पुलिस में किए जाने पर किशोरी को परिवार समेत जान से मार देने की धमकी दी।

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की प्रकरण में पीड़ित किशोरी की शिकायत पर आरोपी युवक दीपक के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 452, 376 व 4 पास्को अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।