![ओडिशा में सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत ओडिशा में सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/10/ten-killed.jpg)
![ten Chhattisgarh pilgrims killed in odisha road accident](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/10/ten-killed.jpg)
महासमुन्द/नुआपाड़ा। छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के एक भाजपा नेता समेत 10 लोगों की ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में बीती रात हुई ट्रक एवं बोलेरो में हुई टक्कर में मौत हो हुई।
मिली जानकारी के अनुसार महासमुन्द जिले के सांगरा एवं आसपास के लोग बोलेरो में सवार ओडिशा में स्थित कोमना से माता के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी उनकी बोलेरो नुआपाड़ा जिला मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल लोगों ने नुआपाड़ा अस्पताल में दम तोड़ दिया।
नुआपाड़ा जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई। इस हादसे में मरने वालों में सांकरा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह पप्पू, डॉ दिनेश एवं उसकी पत्नी व दो बच्चे, बलदीडीह के सरपंच पति मेघनाथ निषाद, अंसुला के मुकेश अग्रवाल शामिल है।