Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ten killed, 30 injured in South Africa bus accident-दक्षिण अफ्रीका में बस पलटने से 10 की मौत, 30 घायल - Sabguru News
होम Headlines दक्षिण अफ्रीका में बस पलटने से 10 की मौत, 30 घायल

दक्षिण अफ्रीका में बस पलटने से 10 की मौत, 30 घायल

0
दक्षिण अफ्रीका में बस पलटने से 10 की मौत, 30 घायल
ten killed, 30 injured in South Africa bus accident
ten killed, 30 injured in South Africa bus accident
ten killed, 30 injured in South Africa bus accident

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर में गुरुवार तड़के एक बस पलट जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

वेस्ट केप के यातायात प्रमुख केन्नी अफ्रीका ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार रात करीब दो बजे हुआ। बस शहर के पूर्वी इलाके की ओर जा रही थी। इस दौरान कारू क्षेत्र के ब्यूफोर्ट वेस्ट में चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि चालक नींद में था।

उल्लेखनीय है कि आधुनिक सड़क नेटवर्क होने के बावजूद इस देश में हर साल बड़ी संख्या में सड़क हादसों में लोग मारे जाते हैं। पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में 14 हजार से अधिक लोगों की माैत हुई थी।