Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांगो में आतंकवादी हमले में 22 लोगों की मौत - Sabguru News
होम Headlines कांगो में आतंकवादी हमले में 22 लोगों की मौत

कांगो में आतंकवादी हमले में 22 लोगों की मौत

0
कांगो में आतंकवादी हमले में 22 लोगों की मौत

मास्को। मध्य अमरीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) के नाेर्ड-किवू प्रांत में हुए एक आतंकवादी हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

अक्चूलाइट ऑन लाइन न्यूज पोर्टल के अनुसार एयायड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) समूह के आतंकवादियों ने शनिवार को टोम्बी गांव में हमला कर दिया जिसमें कुल 22 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में 15 पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं।

इससे पहले शुक्रवार को वांगोमा में इसी प्रकार के हमले में छह अन्य लोग मारे गए थे। एडीएफ को युगांडा में एक आतंकवादी संगठन के रूप में जाना जाता है जो युगांडा ओर कांगो में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के कार्य में जुटा हुआ है।