Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
थाईलैंड के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी करने वाले व्यक्ति मारा गया - Sabguru News
होम World Asia News थाईलैंड के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी करने वाले व्यक्ति मारा गया

थाईलैंड के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी करने वाले व्यक्ति मारा गया

0
थाईलैंड के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी करने वाले व्यक्ति मारा गया

बैंकॉक। थाईलैंड के नखोन रत्चासिमा शहर के शॉपिंग मॉल में लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर 20 से अधिक लोगों की हत्या करने वाले व्यक्ति को मार गिराया गया है। गोलीबारी में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 63 अन्य घायल हो गए।

थाईलैंड के नेशनल पुलिस प्रमुख जनरल चाकथिप चाईचिंडा ने रविवार थाईरथ टेलीविजन पर लाइव बताया कि अभियान समाप्त हो गा है, अपराधी को मार गिराया गया है। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा बहुत जल्द घटना स्थल पर पहुंच सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मारे गए बंदूकधरी की पहचान जकरापंथ थोम्मा नाम के सैनिक के तौर पर हुई है। मंत्रालय ने जानकारी दी है कि शनिवार को की गई इस गोलीबारी में 21 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 63 अन्य घायल हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री अनुटिन चर्नविराकुल ने जानकारी दी कि हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 21 लोगों की हत्या कर दी है जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। गोलीबारी में विशेष बल के दो जवान घायल भी हुए हैं।

इस बीच थाइरथ टीवी ने आज पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में 25 लोगों की मौत हुई है।