Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Thailand king surprises with royal wedding to bodyguard Suthida Tidjai ahead of coronation-थाइलैंड के 7 बच्चों वाले राजा ने अंगरक्षक सुथिदा तिदजई से रचाई शादी - Sabguru News
होम World Asia News थाइलैंड के 7 बच्चों वाले राजा ने अंगरक्षक सुथिदा तिदजई से रचाई शादी

थाइलैंड के 7 बच्चों वाले राजा ने अंगरक्षक सुथिदा तिदजई से रचाई शादी

0
थाइलैंड के 7 बच्चों वाले राजा ने अंगरक्षक सुथिदा तिदजई से रचाई शादी

बैंकॉक। थाईलैंड के राजा माहा वाजिरालोंगकोर्न ने अपने निजी सुरक्षा बल की डिप्टी हेड सुथिदा तिदजई से शादी रचा ली है और उसे रानी की उपाधि दी है।

66 वर्षीय राजा वाजिलोंगकोर्न ने बुधवार को विवाह किया। उन्होंने शनिवार से शुरू होने वाले अपने औपचारिक राज्याभिषेक से महज कुछ दिनों पहले ही अंगरक्षक को रानी बनाने का फैसला किया।

वह अपने पिता राजा भूमिबोल अदुलयादेज के अक्तूबर 2016 में निधन के बाद संवैधानिक सम्राट बनाए गए थे। उनके पिता ने 70 साल तक सिंहासन संभाला था। वाजिरालोंगकोर्न ने पहले भी कई बार शादी की है और उनका तीन बार तलाक हो चुका है। उनके सात बच्चे भी हैं।

थाईलैंड के लोग अचानक हुई इस शादी से आश्चर्य में हैं। शाम तक थाईलैंड के सभी टेलिवीजन चैनलों पर शादी की वीडियो और तस्वीरें दिखाई जा रही थीं। राजा को किंग रामा एक्स के नाम से जाना जाता है।

वाजिरालोंगकोर्न को शनिवार को विस्तृत बौद्ध और ब्राह्मण समारोह में आधिकारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा। साल 2014 में वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा तिदजई को बॉडीगार्ड यूनिट की डिप्टी कमांडर के तौर पर नियुक्त किया था। सुथिदा थाई एयरवे में फ्लाइट अटेंडेंट रह चुकी हैं।

शाही लोगों और विदेशी मीडिया ने कई बार वाजिरालोंगकोर्न का नाम सुथिदा के साथ जोड़ा था। लेकिन राजमहल की ओर से कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया। दिसंबर, 2016 में वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा को रॉयल थाई आर्मी की फुल जनरल बना दिया।

इसके बाद सुथिदा को 2017 में किंग के निजी सुरक्षा बल की डिप्टी कमांडर बनाया गया। वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा को थानपुयिंग भी बनाया, जो एक शाही शीर्षक है, जिसका अर्थ लेडी होता है।

थाई टीवी चैनलों की ओर से बुधवार को देर शाम राजा की शादी के दिखाये गये फुटेज में शाही परिवार तथा सलाहकारों की भागीदारी दिखाई दे रही है। राजा पवित्र जल को रानी सुथिदा के सिर पर डालते दिखाई दे रहे हैं। बाद में नवदंपती ने रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए।