Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
The actress, who is going to be a grandson, बिग बॉस में अफेयर से सुर्खियों में
होम Delhi विषकन्या बनने जा रही हैं ये एक्ट्रेस,बिग बॉस में अफेयर की वजह से आई थीं सुर्खियों में

विषकन्या बनने जा रही हैं ये एक्ट्रेस,बिग बॉस में अफेयर की वजह से आई थीं सुर्खियों में

0
विषकन्या बनने जा रही हैं ये एक्ट्रेस,बिग बॉस में अफेयर की वजह से आई थीं सुर्खियों में
minissha-lamba-

minissha-lamba-

SABGURU NEWS |नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 8’ में छह हफ्ते तक रहने और आर्य बब्बर के साथ कथित दोस्ती की वजह से सुर्खियों में रहीं मिनिषा लांबा छोटे परदे पर दस्तक देने जा रही हैं। वे टीवी शो ‘तेनाली रामा’ में विषकन्या का किरदार निभाएंगी। ‘तेनाली रामा’ के फैन्स के लिए नया ट्विस्ट इंतजार कर रहा है। दुश्मन राज्य विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय को नुकसान पहुंचाने के लिये एक विषकन्या भेजेंगे। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मिनिषा लांबा छल से हत्या करने वाली चंद्रकला का किरदार निभा रही हैं।

चंद्रकला एक विषकन्या है, जिसके खून में जहर है। चंद्रकला एक सुंदर महिला है और वह अपनी खूबसूरती से अपने दुश्मनों को जाल में फंसा सकती है। बहुत ही छोटी उम्र से उसे थोड़ा-थोड़ा जहर खाने में दिया जाता है और उस जहर के काट को भी। इस वजह से ही वह जहर को पचा लेती है। समय के साथ-साथ उसका शरीर जहरीला बन गया है।

इस आदमी ने किया श्री देवी को सबके सामने KISS || देखिये ये वीडियो

चंद्रकला विजयनगर पहुंचती है और राजा के करीब जाने का जाल बिछाती है। वह तथाचार्य (पंकज बेरी) को महल में घुसने का माध्यम बनाती है। राजा की हत्या को अंजाम देने के लिए वह रानी तिरूमलम्बा से दोस्ती कर लेती है! रूप बदलने में माहिर चंद्रकला कई अलग-अलग रूप धारण करती है, वह अपने काम को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

इन लड़को का डांस देखकर उड़ जाएंगे आप सभी के होश || देखिये ये वीडियो

चंद्रकला की भूमिका निभा रहीं मिनिषा लांबा इस ट्रैक के बारे में कहती हैं, “मुझे हमेशा ही मजेदार किरदार निभाना और इस तरह का काम करना पसंद है। ‘तेनाली रामा’ में मेरा किरदार रहस्यमय है। मैं खलनायिका चंद्रकला की भूमिका निभा रही हूं, जिसे देखना काफी दिलचस्प होगा।

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो