Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
The face as soon as it gets up swelling - सवेरे उठते ही चेहरे पर सूजन के कारण, क्या आपके भी है यह समस्या - Sabguru News
होम Health Beauty And Health Tips सवेरे उठते ही चेहरे पर सूजन के कारण, क्या आपके भी है यह समस्या

सवेरे उठते ही चेहरे पर सूजन के कारण, क्या आपके भी है यह समस्या

0
सवेरे उठते ही चेहरे पर सूजन के कारण, क्या आपके भी है यह समस्या
The face as soon as it gets up swelling
The face as soon as it gets up swelling
The face as soon as it gets up swelling

कई बार सुबह उठते ही चेहरे और आखो पर सूजन महसूस होती है। इस सूजन को देककर हम बहुत गबरा जाते है। परतु कुछ देर बाद इस सूजन के खत्म हो जाने पर लोग बेहफिकर हो जाते है और इस सूजन की समस्या का कारण जानने का पर्यास तक नहीं करते है। यह जानना बहुत जरूरी है की इस सूजन का कारण क्या है।

एलर्जी
किसी भी मनुष्य को किसी मौसम में एलर्जी हो सकती है। इस एलर्जी के कारण बार के वातावरण में प्रदूषण, धूल- मिट्टी के संपर्क से, भोजन से एलर्जी, हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में कमी आदि हो सकते हैं। इसके लिए चिकित्सक से इस समस्या की जांच करवाकर इससे मुक्ति पाई जा सकती है।

चीनी एवं नमक का अधिक सेवन
भोजन में ज्यादा चीनी और नमक की मात्रा भी इस समस्या के कारण हो सकते हैं। जिस  कारण शरीर में वाटर रिटेंशन की समस्या हो जाती है। शरीर के टिश्यू में इस कारण से पानी इकट्ठा होने लगता है और इस कारण चेहरे या फिर अन्य हिस्सों में सूजन नजर आने लगती है।

कंजंक्टिवाइटिस 
यह आंखों में एक तरह का इंफेक्शन होता है। जिस कारण से आंखों के साथ-साथ चेहरे पर भी सूजन आने लगती है। यह इन्फेक्शन गंदे बिस्तर, परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स, धुंआ इत्यादि के कारण से भी हो सकता है।