Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठा - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur राजस्थान विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठा

राजस्थान विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठा

0
राजस्थान विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठा
The issue of safety of women arose in Rajasthan Assembly
The issue of safety of women arose in Rajasthan Assembly
The issue of safety of women arose in Rajasthan Assembly

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में आज पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अनीता भदेल ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

भदेल ने शून्यकाल में स्थगन प्रस्ताव के तहत यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में पहले पायदान पर हैं। उन्होंन कहा कि आज महिलाएं घर, सड़क एवं अस्पताल में सुरक्षित नहीं हैं और उनके लिए कोई स्थान सुरक्षित नहीं बचा हैं।

उन्होंने कहा कि 41 हजार पांच सौ से अधिक आपराधिक मामलों में तीन हजार मामले बलात्कार के हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामलों में समय पर चालान पेश नहीं करती, अगर समय पर चालान पेश किया जाये तो शायद कुछ न्याय महिलाओं को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं में कई महिलाएं गरीब होती है जिनकों समय पर सहायता नहीं मिलती। अगर पीड़िता को समय पर सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाये तो उनकी आरोपियों के खिलाफ लड़ने में उनकी हिम्मत नहीं टूटेगी। उन्होंने मांग की कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ध्यान दिया जाना चाहिए।