Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
The last solar eclipse of the year is on 26 December - Sabguru News
होम Astrology अधिकांश लोगों के लिए राजयोग लेकर आ रहा है यह सूर्य ग्रहण

अधिकांश लोगों के लिए राजयोग लेकर आ रहा है यह सूर्य ग्रहण

0
अधिकांश लोगों के लिए राजयोग लेकर आ रहा है यह सूर्य ग्रहण
The last solar eclipse of the year is on 26 December
The last solar eclipse of the year is on 26 December
The last solar eclipse of the year is on 26 December

सबगुरु न्यूज। वर्ष 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण कल है। इससे पहले इस साल 6 जनवरी और 2 जुलाई को आंशिक सूर्यग्रहण लगा था। यह सूर्य ग्रहण को देश के दक्षिणी भाग में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हिस्सों देखा जा सकेगा, जबकि देश के अन्य हिस्सों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। ज्‍योतिषियों की मानें तो यह ग्रहण अधिकांश लोगों के लिए राजयोग लेकर आ रहा है। यह ग्रहण एक खास खगोलीय घटना होगी, क्योंकि इस दिन सूर्य ‘रिंग ऑफ फायर’ की तरह दिखेगा। सूर्य ग्रहण देश के दक्षिणी भाग में दिखेगा।

अब बात करते हैं कि सूर्य ग्रहण किस समय दिखेगा या सूर्यग्रहण का समय क्या होगा। भारतीय मानक समय अनुसार आंशिक सूर्यग्रहण सुबह 8 बजे शुरू होगा। ग्रहण का सूतक काल आज 25 दिसंबर की शाम से ही लग जाएगा। इस ग्रहण पर देश के लाखों लोगों का ध्‍यान है क्‍योंकि यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण तो है ही, यह भारत में भी दिखाई देने वाला है। देश के कुछ दक्षिणी राज्‍यों में यह वलय आकार में नजर आएगा जबकि अन्‍य राज्‍यों में यह आंशिक रूप से दिखाई देगा।

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत में भी दिखेगा। इसके साथ ही साथ यह पूर्वी यूरोप, उत्तरी-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में भी देखा जा सकेगा। आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू होगा और सूर्य ग्रहण सुबह 9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू करेगा। पूर्व सूर्य ग्रहण सुबह 9.26 पर दिखाई देगा। वहीं, 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा। इस ग्रहण की अवधि 3.12 मिनट होगी। कौन रख सकता है उपवास- वे लोग जो बीमार हैं या जो बुजुर्ग हैं उन्हें इस दौरान उपवास नहीं करना चाहिए। लेकिन वे इस दौरान हल्का सात्विक भोजन ले सकते हैं। जो पचने में आसान हो और पेट के लिए भी हल्के हों। इस दौरान खाने में आप मेवे ले सकते हैं।

सूर्य ग्रहण की यह है मान्यताएं

हमारे देश में सूर्यग्रहण को लेकर अलग-अलग प्रकार की मान्यताएं है चली आ रही है। ग्रहण के दौरान खानपान और स्नान का बहुत ही महत्व होता है। सूर्य ग्रहण के दौरान कई तरह के रिवाजों को माना जाता है। इनमें ग्रहण के दौरान खानपान से जुड़े कुछ नियम होते हैं। ग्रहण शुरू होने के पहले या खत्म होने के बाद के दो घंटों में आप कुछ भी खा सकते हैं। जब सूर्य की किरणें नहीं होतीं तो बैक्टिरीया काफी सक्रिय होते हैं। जो खाने के पोषक तत्वों को प्रभावित कर सकते हैं और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान खाना पकाने से भी बचना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बीमार लोगों को इस दौरान पूरी तरह से उपवास भी नहीं रखना चाहिए।

ज्योतिष की दृष्टि से सूर्य ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है

दिसंबर को पड़ने वाला सूर्यग्रहण ज्‍योतिष की दृष्टि से इस ग्रहण को बहुत महत्‍वपूर्ण बताया जा रहा है। कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण बेहद खास होने वाला है क्‍योंकि इसके बाद से उनके जीवन में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।  संबंधित राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। ज्‍योतिषियों की मानें तो यह ग्रहण अधिकांश लोगों के लिए राजयोग लेकर आ रहा है जो उनके लिए उन्‍नति के द्वार खोल देगा।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार