Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
The sky is pink priyanka chopra on zaira wasim decision to quit bollywood - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood प्रियंका ने जायरा वसीम के ‘बॉलीवुड छोड़ने’ वाले फैसले पर दिया बयान

प्रियंका ने जायरा वसीम के ‘बॉलीवुड छोड़ने’ वाले फैसले पर दिया बयान

0
प्रियंका ने जायरा वसीम के ‘बॉलीवुड छोड़ने’ वाले फैसले पर दिया बयान
the-sky-is-pink-priyanka-chopra-on-zaira-wasim-decision-to-quit-bollywood
the-sky-is-pink-priyanka-chopra-on-zaira-wasim-decision-to-quit-bollywood
the-sky-is-pink-priyanka-chopra-on-zaira-wasim-decision-to-quit-bollywood

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘द स्‍काई इज पिंक’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्‍म की पूरी स्टार कास्ट अभी प्रमोशन में जुटी हैं। इस फिल्म के चलते जायरा वसीम फिर चर्चा में आ गई। जी हाँ, जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने वाला फैसले एक बार फिर सुर्खियों में है। इसपर प्रियंका ने अपनी राय दी है।

मुंबई मिरर के दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा- ‘ये जायरा की पर्सनल च्वॉइस थी। हम कौन होते हैं ये डिसाइड करने वाले कि किसी व्यक्ति को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। वो एक बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंने शानदार परफॉर्मेंसेंस दी हैं। हम हमेशा उनके अच्छे की कामना करते हैं।’

वहीं जब प्रियंका से पूछा गया कि जायरा के इंडस्ट्री छोड़ने के निर्णय के बाद क्या उनकी जायरा से बातचीत हुई? इस सवाल पर प्रियंका ने कहा- ‘हमारी कई बार बात हुई है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री और काम को लेकर कभी बात नहीं हुई। इससे मेरा कोई वास्ता नहीं है।’

बता दें, फिल्‍म ‘द स्‍काई इज पिंक’ सिनेमाघरों में 11 अक्‍टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्‍ट किया है। फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम, फरहान अख्तर, रोहित शरफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।