Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लड़कियों के ये ब्यूटी टिप्स लड़कों के लिए भी हो सकते हैं फायदेमंद - Sabguru News
होम Lifestyle लड़कियों के ये ब्यूटी टिप्स लड़कों के लिए भी हो सकते हैं फायदेमंद

लड़कियों के ये ब्यूटी टिप्स लड़कों के लिए भी हो सकते हैं फायदेमंद

0
लड़कियों के ये ब्यूटी टिप्स लड़कों के लिए भी हो सकते हैं फायदेमंद
These beauty tips for girls can be beneficial for boys too.
These beauty tips for girls can be beneficial for boys too.
These beauty tips for girls can be beneficial for boys too.

सबगुरु न्यूज़ | खूबसूरती किसे अच्छी नहीं लगती है। कौन है जो आकर्षक नहीं दिखना चाहता। आज के दौर में तो यह चाहत हर किसी की है। फिर बात लड़कों की हो या फिर लड़कियों की। भागदौड़ भरे माहौल में प्रदूषण बढ़ता ही चला जा रहा है। ऐसे में लड़कियां तो अपने चेहरे को लेकर बहुत ज्यादा सावधान रहती हैं। मगर लड़कों का क्या? वो तो बिंदास घूमते-फिरते रहते हैं।

लेकिन अब मामला थोड़ा अलग होता जा रहा है। कुछ लड़कों के लिए पिंपल होना उतनी ही बड़ी मुश्किल के समान है जैसा किसी लड़की के लिए होता है। अब लड़के भी इस बात को लेकर चिंता करने लगे हैं। वो भी इस कोशिश में लगे रहते हैं कि लड़कियों को कैसे इंप्रेस करना है।

तभी तो आपके लिए लेकर आए हैं हम कुछ टिप्स। इन्हें पढ़ने के बाद आप भी एक पल के लिए सोचेंगे कि यार ऐसा तो मैं भी कर सकता हूं। फिर देर किस बात की है। आइए जानिए इन फायदेमंद टिप्स के बारे में।

चेहरे को करें ऑइल फ्री
प्रदूषण के चलते आजकल त्वचा में बहुत बुरा असर पड़ रहा है। इसके कारण त्वचा बेजान सी लगने लगती है। हफ्ते में दो बार स्क्रब का इस्तेमाल करने से त्वचा के डेड सेल्स खत्म होते हैं। इसके अलावा ऑइल भी हटता है। साथ ही चेहरे का निखार भी बढ़ जाता है।

ठन्डे पानी से धोए चेहरा
सोने से पहले अगर आप प्रतिदिन ठन्डे पानी से चेहरा धोते हैं तो आपके चेहरा में पसीना और ऑइल दूर हो जाते हैं। पिंपल्स की परेशनी नहीं होती है।

साबुन का इस्तेमाल ज्यादा न करें
साबुन से त्वचा में ड्राईनेस आ जाती है। बॉडीवॉश इस्तेमाल करें। इससे त्वचा को प्रॉपर मॉइस्चराइजर मिलेगा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो