

स्पोर्ट्स डेस्क। सोशल मीडिया आज दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है, यहां कोई भी एक सेकंड में फर्श से अर्श और अर्श से फर्श पर पहुंच जाता है। आज के इस ज़माने में कोई भी सोशल मीडिया से बच नहीं पाया है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे है, जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने के साथ विवादों में रहते है –
माइकल वॉन
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ट्विटर काफी एक्टिव रहते है। वह अपने विवादित ट्वीट से सुर्खियों में छाए रहते है। माइकल अक्सर भारतीय कप्तान विराट कोहली पर तंज कसते रहते है।
गौतम गंभीर
भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ट्विटर पर ट्वीट से सुर्खियां बटोरते रहते है। वह सोशल मीडिया पर अपनी बात बेखौफ रखते है, जिसकी वजह से कभी विवाद भी खड़ा हो जाता है। वैसे वह पाकिस्तान क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पर हमला करने से नहीं चुकते।
वीरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के पूर्व सलामी और विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार वीरेंद्र सहवाग अपने ट्वीट क्रिकेट जगत में छाए रहते है। सहवाग निशाना साधने में कभी पीछे नहीं रहते।
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान टीम पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी की बहस अक्सर ट्विटर पर गंभीर होती रहती है। वह भारत पर अक्सर हमला करते रहते है।