Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इन जगहों पर रात में बदल जाता है आसमान का रंग, हो जाता है रंगीन - Sabguru News
होम Tour & Travel इन जगहों पर रात में बदल जाता है आसमान का रंग, हो जाता है रंगीन

इन जगहों पर रात में बदल जाता है आसमान का रंग, हो जाता है रंगीन

0
इन जगहों पर रात में बदल जाता है आसमान का रंग, हो जाता है रंगीन
These places change at night, the color of the sky, becomes colorful
 These places change at night, the color of the sky, becomes colorful

These places change at night, the color of the sky, becomes colorful

सबगुरु न्यूज़| अक्सर जब हम रात में आसमान देखते हैं तो वह काला दिखाई देता है| लेकिन दुनिया में कई ऐसी जगह हैं, जहां आसमान काला नहीं बल्कि रंगीन दिखता है| यहाँ पर आकाश में हरा, पीला, नारंगी आदि कई रंग नज़र आते हैं| इस रंगीन आसमान दिखने की वजह भी बहुत शानदार है| इस घटना को नॉदर्न लाइट्स कहते हैं| नॉदर्न लाइट्स कुदरत का करिश्मा है, जो धरती के गैस पार्टिकल्स और सूर्य के एटमॉस्फीयर में मौजूद पार्टिकल्स के बीच टकराव से पैदा होता है| रंगों में सबसे ज्यादा पेल येलोइश-ग्रीन होता है, जो धरती से 60 मील ऊपर ऑक्सीजन के मॉलेक्युल्स से बनता है|

ट्रोम्सो

यह शहर नार्वे में है| शहर के बीचोंबीच यह लाइट दिखने लगती है| ट्रोम्सो में आप इस कलरफुल लाइट शो को देख सकते हैं| यहां पर आप शहर की खूबसूरती के साथ-साथ कलरफुल लाइट में घूमने का भी आनंद ले सकते हैं|

Video:मिआमि में बिकनी पहन मस्ती करती नज़र आई प्रियंका चोपड़ा, वीडियो हुआ वायरल

अबीस्को

स्वीडन का अबीस्को नॉर्दर्न लाइट के लिए सबसे मशहूर जगह है| आर्कटिक सर्कल से 195 किमी दूर नॉर्थ की तरफ जाने पर यह अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा|

लॉन्गयेरब्येन

यह जगह भी नार्वे में है| इसके लिए लॉन्गयेरब्येन से कुछ दूरी तय करनी होगी, जिसके बाद नृत्य करती लाइट का मजा उठा सकते हैं| यहां पर लाइट हल्के ग्रीन रंग की होती है|

Video:समुन्द्र किनारे बिकनी और ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहने नजर आई ये एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर पश्चिमी प्रदेश

कनाडा के उत्तर-पश्चिमी प्रदेश में को रंगीन रातें देखने का मौका मिलेगा| इस जगह की रोशनी देखने के लिए आप दिसंबर से मार्च के बीच कभी भी जा सकते हैं|

फेयरबैंक्स

उत्तरी ध्रुव के करीब होने के कारण अलास्का का फेयरबैंक्स शहर अपनी जगमगाती रोशनी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है| यह रोशनी पूरे शहर में फैली है, जिसे किसी भी एगंल से देख सकते हैं| यह शहर रात के समय रोशनी से जगमगाता रहता है|

युकोन

कनाडा के युकोन में ग्रीन, येलो, मजेंटा और ब्लू कलर मिक्स लाइट को आप अपने कमरे की खिड़की से देख सकते हैं| यहां की लाइट का लुत्फ लेने के लिए किसी पास के होटल में रहें|

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो