Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राज्य में कांग्रेस राज का यह अंतिम साल है : सीपी जोशी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer राज्य में कांग्रेस राज का यह अंतिम साल है : सीपी जोशी

राज्य में कांग्रेस राज का यह अंतिम साल है : सीपी जोशी

0
राज्य में कांग्रेस राज का यह अंतिम साल है : सीपी जोशी

अजमेर। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस राज का अंतिम साल है। कांग्रेस सरकार अंतिम सांस ले रही है।

अजमेर के पुष्कर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलास्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में आज कांग्रेस को जमकर आडे हाथों लिया और कहा कि राज्य के हालात बेहद खराब हैं। सरकार ने साढ़े चार साल अपनी कुर्सी बचाने के सिवा कुछ नहीं किया और आरोप में निकम्मा-नकारा कहने में निकाल दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं किया।

जोशी ने कहा कि अब तो उनके विधायक एवं नेता भी कहने लगे हैं कि भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया। बिजली बिलों में राहत नहीं मिली। आखिर हम किस मुंह से जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की स्थाईरूप से विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

इस दौरान पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतडा, नगर पालिका पुष्कर अध्यक्ष कमल पाठक सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे। पुष्कर पहुंचने पर जोशी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।