

This is the world’s peculiar jobs, knowing you will be stunned
सबगुरु न्यूज़| आज की इस भागदौड़ वाली जिंदगी में में हर कोई आराम दायक नौकरी पसंद करता है,आरामदायक नौकरी पाने के लोग कड़ी मशक्कत करते है फिर भी कुछ लोग वहां तक पहुंच नहीं पाते हैं। यदि आपको पता चले कि धक्का मारने या सोने के लिए भी पैसे मिलते है, तो ऐसी बात आपको एक बार आश्चर्य में जरुर डाल देगी। चलिए आइये आज आपको बताते है, ऐसी ही मजेदार नौकरीयों के बारे …
धक्का देने की नौकरी
जापान एक काफी व्यस्त देश है। यहा के मेट्रो स्टेशनो पर भी काफी भीड रहती है। समय बचाने के लिए यहा एक अजीब सी नौकरी है। इस नौकरी को करने वाले को लोगो को धक्का देकर मेट्रो में चढाना होता है।
बॉय फ्रैंड किराये पर
टोक्यो में कोई लड़की अगर अकेली है। और अपना अकेलापन दूर करने के लिए उसे कोई दोस्त चाहिए तो यहा उसकी भी सुविधा है। टोक्यो में किराये का बॉयफ्रैंड बनना भी एक नौकरी है।
सोने की नौकरी
अब आप सोचेगे कि कोई आपको सोेने के लिए नौकरी क्यो देगा। आप गलत सोच रहे है। कई देशो में इस तरह की नौकरी उपलब्ध है जहां पर आपको केवल सोना होता है। वास्तव में इस नौकरी के दौरान आपको सोना होता है और वैज्ञानिक सोते हुए इंसान पर कई रिसर्च करते है।
मेहमान बनने की नौकरी
कही मेहमान बनकर जाने के भी पैसे मिल सकते है क्या। जी हां यह सच है। जापान में लोगो के पास ऐसे दोस्तो या रिश्तेदारों की कमी है। यहां किराये के मेहमान बुलाएं जाते है।
स्वाद पहचानने की नौकरी
इस तरह की नौकरी में आदमी को अलग—अलग चीजों को चखकर उनका स्वाद पता लगाना होता है। इस तरह की नौकरी का प्रयोग कई खाने पीने की चीजे बनाने वाली कंपनी करती है।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE