Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
this time eco friendly Navratri 2018 : Mata Rani special clay Statue in ajmer-अजमेर में ईको फ्रेंडली नवरात्रा : माता रानी की मिट्टी से बनी मूर्तियों का वितरण - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में ईको फ्रेंडली नवरात्रा : माता रानी की मिट्टी से बनी मूर्तियों का वितरण

अजमेर में ईको फ्रेंडली नवरात्रा : माता रानी की मिट्टी से बनी मूर्तियों का वितरण

0
अजमेर में ईको फ्रेंडली नवरात्रा : माता रानी की मिट्टी से बनी मूर्तियों का वितरण

अजमेर। शारदीय नवरात्रा के 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले पर्व को ईको फ्रेंडली के रूप में मनाए जाने के लिए नवदुर्गा युवा मंडल ने अनूठी पहल बरकरार रखी है। मंडल की ओर से मंगलवार को दुर्गा माता की मिट्टी से निर्मित 1100 मूर्तियों का वितरण किया गया।

इसी के साथ तुलसी का पौधों व माता रानी की पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। मंडल इससे पहले भी कई बार मिट्टी की मूर्ति का वितरण कर चुका है।

मंडल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाज़ारों में प्लास्टर आॅफ पेरिस की माता रानी की बडी मूर्ति की बिकने को आती है। इससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है।

इस पर्व को धार्मिक भावना के साथ साथ ईको फ्रेंडली बनाने के मद्देनजर मंडल की ओर से मिट्टी की बनीं छोटी मूर्तियां बांटी गई है। विसर्जन के दौरान ये मूर्तियां घुल कर पानी में मिल जाएंगी। इससे न तो किसी की आस्था को ठेस पहुंचेगी और न ही किसी तरह की परेशानी होगी।