Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सिक्किम सडक हादसे में शहीद हुए सेना के 16 जवानों में 3 राजस्थान के - Sabguru News
होम Headlines सिक्किम सडक हादसे में शहीद हुए सेना के 16 जवानों में 3 राजस्थान के

सिक्किम सडक हादसे में शहीद हुए सेना के 16 जवानों में 3 राजस्थान के

0
सिक्किम सडक हादसे में शहीद हुए सेना के 16 जवानों में 3 राजस्थान के

जयपुर/जैसलमेर। सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिरने में शहीद हुए सेना के 16 जवानों तीन राजस्थान के जवान भी शामिल है। यह तीनों शहीद जवान अलवर, जैसलमेर और झुंझुनूं के निवासी हैं।

हादसे में चार जवान घायल हो गए हैं। इनमें जैसलमेर के जोगा गांव के निवासी सुबेदार गुमान सिंह उम्र 45 साल भी शामिल हैं जो पांच दिन पूर्व ही जैसलमेर से छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गए थे। इस दुखद घटना की अभी तक उनके परिजनों को सेना द्वारा सूचना नहीं दी गई है। लेकिन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में इनके शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई हैं। इनका शव रविवार तक जैसलमेर पहुंचने की संभावना हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सिक्किम में हुए हादसे में ट्रक के साथ आर्मी के दो वैन और थे। तीनों वाहन शुक्रवार सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। रास्ते में ट्रक एक मोड़ पर फिसलकर खाई में जा गिरा था। हादसे में राजस्थान के 3 जवान शहीद हो गए हैं। जिसमें जैसलमेर के जोगा गांव के रहने वाले सूबेदार गुमान सिंह सोलंकी, जोधपुर के सिपाही सूखाराम और झुंझुनूं के लांस नायक मनोज कुमार हैं।

जिला सैन्य कल्याण अधिकारी रिटायर्ड कर्नल एएस बरियावल ने बताया कि आज सिकिम में हुए हादसे में जैसलमेर के जोगा गांव निवासी सुबेदार गुमान सिंह शहीद हुए हैं। उनका शव रविवार तक जैसलमेर में उनके पैतृक निवास पहुंचने की संभावना हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा हैं।

सैनिकों के निधन पर गहलोत ने जताई संवेदना

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिक्किम में सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गहलोत ने कहा कि राष्ट्र हमेशा सेना के बहादुर जवानों का ऋणी रहेगा, जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत सैनिकों के परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। गहलोत ने सड़क दुर्घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

सिक्किम : भारतीय सेना का वाहन खाई में गिरा, 16 जवान शहीद