Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भरतपुर जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन लड़कियों की मौत - Sabguru News
होम Rajasthan Bharatpur भरतपुर जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन लड़कियों की मौत

भरतपुर जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन लड़कियों की मौत

0
भरतपुर जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन लड़कियों की मौत

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के डीग कस्बे में नगर रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से तीन लड़कियों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन बच्चे एवं महिलाएं घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये लोग लगन कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव गिरसे लौट रहे थे कि शनिवार रात पुलिस थाने के नजदीक इनकी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जेसीबी से सीधा कराकर घायलों को निकाला।

हादसे में प्रिंसी (10) और जाह्नवी (08) की मौके पर मौत हो गई जबकि पूजा (18) ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में 12 बच्चे एवं बच्चियां और महिलाएं घायल हो गई।

घायलों में चार को डीग के अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि गम्भीर रुप से घायल आठ को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचे।

गहलोत ने डीग हादसे पर जताई संवेदना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर जिले के डीग कस्बे में नगर रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया हैं। गहलोत ने हादसे पर संवेदना जताते हुए कहा कि इस हादसे में तीन बच्चियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में सम्बल प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।