Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मिस्र में बस दुर्घटना में तीन भारतीयों की मौत - Sabguru News
होम Headlines मिस्र में बस दुर्घटना में तीन भारतीयों की मौत

मिस्र में बस दुर्घटना में तीन भारतीयों की मौत

0
मिस्र में बस दुर्घटना में तीन भारतीयों की मौत

काहिरा। मिस्र के काहिरा में शनिवार को आइन सोखना शहर के समीप एक बस दुर्घटना में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी है।

भारतीय दूतावास के आधिकारिक सूत्रों ने रविवार काे बताया कि यह हादसा शनिवार को हुआ था और बस में कुल 16 पर्यटक सवार थे। इस हादसे में घायल 13 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है और उन्हें सभी तरह की सहायता दी जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि हताहतों के रिश्तेदारों को दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। दूतावास के अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं और अस्पताल अधिकारियों के संपर्क में हैं।