Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Three killed, 11 injured as pick up falls into gorge in Nainital-नैनीताल में वाहन खाई में गिरा, तीन मरे, 11 घायल - Sabguru News
होम India City News नैनीताल में वाहन खाई में गिरा, तीन मरे, 11 घायल

नैनीताल में वाहन खाई में गिरा, तीन मरे, 11 घायल

0
नैनीताल में वाहन खाई में गिरा, तीन मरे, 11 घायल

नैनीताल। अल्मोड़ा में गुरुवार शाम एक वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों काे अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में सवार लोग बारात से लौट रहे थे।

आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा के सील गांव से गुरुवार सुबह बारात नगरखान के पास दौला गांव गई थी। बारात शाम को वापस सील गांव लौट रही थी कि रत्ना के पास वाहन गहरी खाई में जा गिरा जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हो गए।

जोशी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। पुलिस प्रशासन के लोग भी मौके पर जुट गए। अंधेरा होने के चलते राहत एवं बचाव में दिक्कते आयीं।

बताया जा रहा है कि 15 से 18 बाराती एक पिकअप वाहन में सवार थे। रत्ना के पास संकरे रास्ते पर चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा जिससे यह असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि 11 लोगों को खाई से निकालकर अल्मोड़ा के बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है। इनमें से एक को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया गया है। बाकी 10 का इलाज अल्मोड़ा में चल रहा है।