
काठमांडू। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेट पर इस सप्ताह तीन और भारतीय पर्वतारोहियों की मौत हो गई। अभियान संयोजक बाबू शेरपा ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार देर रात शिखर से नीचे उतरने के बाद शिविर में चार पर्वतारोहियों की मौत हो गई। भारतीय पर्वतारोही निहाल बागवान की इसमें मौत हो गई, जो दो सदस्यीय अभियान का हिस्सा था।
बाबू ने बताया कि वह शिखर पर भारतीय समयानुसार आठ बजे पहुंचा लेकिन वह बहुत अधिक थक गया था और शिखर से उतरने लगा। इसके बाद चार शेरपा गाइड उन्हें नीचे शिविर में वापस ले आए, जहां टेंट के भीतर उसकी मृत्यु हो गई।
पर्यटन विभाग की अधिकारी मीरा आचार्य ने बताया तीन देशों की महिलाओं के अभियान दल का हिस्सा रही भारतीय पर्वतारोही कल्पना दास (53) की गुरुवार को मृत्यु हो गई थी। अंजलि कुलकर्णी (53) जो एवरेस्ट की चोटी का फतह कर अपने पति शरद कुलकर्णी के साथ लौट रही थी, तभी उनकी मृत्यु हो गई।
इससे पिछले माह में अमरीकी पर्वतारोही और एक भारतीय पर्वतारोही की एवरेस्ट की चोटी से नीचे उतरते समय मौत हो गई थी। एक आयरिश पर्वतारोही चढ़ाई के दौरान लापता होने पर उसके नहीं मिलने पर उसकी मृत्यु की आशंका जताई गई है।