

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक ही दिन में दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज हुए हैं। एक मामले में पुलिस ने एक किशोरी के मौसा को उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य मामले में महिला ने अपने बुआ के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
भंवरकुआं पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रात चितावद निवासी एक किशोरी (16) ने अपनी मौसी के साथ आकर अपने मौसा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी मौसा शिवमंगल बौरासी (30) को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया।
एमजी रोड थाना पुलिस ने 18 वर्षीय एक किशोरी की शिकायत पर रूप नगर निवासी जयसिंह (25) के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
एक अन्य मामले में एरोड्रम थाने के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला (41) की शिकायत पर उसके बुआ के बेटे भूपेंद्र गिरी (42) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।