Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जयपुर में 3 मंजिला निर्माणाधीन मकान ढहा, मलबे में दबे 10 मजदूरों को बचाया - Sabguru News
होम Headlines जयपुर में 3 मंजिला निर्माणाधीन मकान ढहा, मलबे में दबे 10 मजदूरों को बचाया

जयपुर में 3 मंजिला निर्माणाधीन मकान ढहा, मलबे में दबे 10 मजदूरों को बचाया

0
जयपुर में 3 मंजिला निर्माणाधीन मकान ढहा, मलबे में दबे 10 मजदूरों को बचाया

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना मंड़ी क्षैत्र में आज एक तीन मंजिला मकान ढ़हने से दस मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजीव चौधरी ने बताया कि मुहाना इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान ढह गया। हादसे में 10 मजदूरों को स्थानीय लोगों ने सिविल डिफेंस की टीम के साथ मिलकर बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस और निजी वाहनो अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया स्थानीय लोगों ने करीब 20 लोगों के दबने की आशंका जताई थी। लेकिन हादसे के बाद ठेकेदार और मकान मालिक फरार हो गए। इस कारण सही जानकारी नहीं मिल सकी है कि मकान में कितने मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 10 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया।

सिविल डिफेंस की टीम रेस्क्यु आपरेशन करके मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। हादसे में अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है।