
सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत जिले के मुरथल और कुंडली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में तीन किशोरियों के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले सामने आए हैं।
पुलिस ने बताया कि मुरथल क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
महिला का आरोप है कि वह उसकी बेटी के साथ करीब एक वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था उसकी बेटी गर्भवती होने पर मामले का पता चला। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दूसरी घटना कुंडली क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देने के बाद अपने साथी संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने की। किशोरी के पिता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
तीसरा घटना कुंडली क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी के साथ सोनीपत के एक लड़के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी ने नौ फरवरी को घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और आरोपी के साथी इसमें उसकी मदद की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।