Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में कल होगा त्रिस्तरीय पंचायत मतदान - Sabguru News
होम Latest news उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में कल होगा त्रिस्तरीय पंचायत मतदान

उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में कल होगा त्रिस्तरीय पंचायत मतदान

0
उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में कल होगा त्रिस्तरीय पंचायत मतदान
Three-tier panchayat voting to be held in 18 districts of Uttar Pradesh tomorrow
Three-tier panchayat voting to be held in 18 districts of Uttar Pradesh tomorrow
Three-tier panchayat voting to be held in 18 districts of Uttar Pradesh tomorrow

लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया। अब 15 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक प्रदेश के 18 जिलों में पहले चरण का चुनाव होगा।

पहले चरण में 18 जिला पंचायतों के 779 वार्डों में 11,749 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायतों के 19,313 वार्डों में 71,418 उम्मीदवार, 14,789 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 108562 और 1,86,583 ग्राम पंचायत वार्डों में 107283 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवार बीते एक महीने से जोर-शोर से प्रचार कर रहे थे। सपा, भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी अपने उम्मीदवारों के समर्थन में सभा, बैठकें की।

पहले चरण में अयोध्या, आगरा, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रीवस्ती, संतकबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में चुनाव होगा।