Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बैतूल : देह व्यापार में लिप्त तीन महिला, एक युवक अरेस्ट - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Betul बैतूल : देह व्यापार में लिप्त तीन महिला, एक युवक अरेस्ट

बैतूल : देह व्यापार में लिप्त तीन महिला, एक युवक अरेस्ट

0
बैतूल : देह व्यापार में लिप्त तीन महिला, एक युवक अरेस्ट

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय के गंज थाना क्षेत्र के हमलापुर में पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं एवं एक युवक को गिरफ्तार किया है।

उप पुलिस अधीक्षक पल्लवी गौर ने आज बताया कि कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र के हमलापुर लकड़ी डिपो के पास एक महिला बाहर से लड़कियों को लाकर अपने घर पर देह व्यापार संचालित कर रही है।

उन्होंने टीम के साथ कमला पाटिल के हमलापुर स्थित घर पर कल दबिश देकर कमला के अलावा सलमान खान निवासी बैतूल, सोनाली माली निवासी नीमच एवं यासमीन निवासी जहांगीराबाद भोपाल को गिरफ्तार किया। दबिश के दौरान कमरे से मिली आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त गई की।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी कमला पाटिल ने बताया कि जिले के बाहर से लड़कियो को देह व्यापार के लिए यहां लाकर ग्राहकों को दिखाकर रूपयों का सौदा कर देह व्यापार कराती थी। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया।