Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नाबालिग से दो माह तक 5 लडके करते रहे गैंगरेप, अबॉर्शन से खुला राज
होम Madhya Pradesh Bhopal नाबालिग से दो माह तक 5 लडके करते रहे गैंगरेप, अबॉर्शन से खुला राज

नाबालिग से दो माह तक 5 लडके करते रहे गैंगरेप, अबॉर्शन से खुला राज

0
नाबालिग से दो माह तक 5 लडके करते रहे गैंगरेप, अबॉर्शन से खुला राज

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक किशोरी के परिजन द्वारा उसका गर्भपात कराने के बाद पुलिस ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले पांच नवयुवक 14 वर्षीय किशोरी के साथ विगत दो माह से दुष्कर्म कर रहे थे। किशोरी के गर्भवर्ती होने पर उसके परिजनों ने दो दिन पहले डॉक्टर के पास ले जाकर उसका गर्भपात करवा दिया। ये खबर फैलने के बाद पीडि़ता व उसके परिजनों ने शुक्रवार रात्रि गोरखपुर थाने पहुंचकर आराोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

सीएसपी गोरखपुर अर्जुन उइके ने बताया कि चक्रवर्ती मोहेल्ले में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ मोहल्ले में रहने वाले सौरभ, प्रमोद, हनी, राहुल तथा बंटू पिछले दो महीने से दुष्कृत्य कर रहे थे। सभी आरोपियों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है।

आरोपी किशोरी को घर में खाना बनाने के बाहने से बुलाकर या मोटर साइकिल में घुमाने के नाम पर ले जाकर उसके साथ दुष्कृत्य करते थेे। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को पता चला।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार व किशोर अपराध संबंधित प्रकरण दर्ज कर सौरभ प्रमोद व हनी को गिरफ्तार कर लिया है तथा शेष दो आरोपियो की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा किस डॉक्टर से गर्भपात करवाया गया, इस संबंध में पता किया जा रहा है। बिना अनुमति गर्भपात करवाने में सहयोग करने वाले के खिलाफ भी आपरधिक प्रकरण दर्ज किया जायेगा। पीडि़ता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य है।