Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोटा में शांति धारीवाल की अगुवाई में निकाली तिरंगा रैली - Sabguru News
होम Headlines कोटा में शांति धारीवाल की अगुवाई में निकाली तिरंगा रैली

कोटा में शांति धारीवाल की अगुवाई में निकाली तिरंगा रैली

0
कोटा में शांति धारीवाल की अगुवाई में निकाली तिरंगा रैली

कोटा। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की अगुवाई में राजस्थान के कोटा में आज तिरंगा रैली निकाली गई

आजादी की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर कोटा में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर उमड़े और भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारे लगाते रैली में शामिल होते रहे। गुमानपुरा कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गाे से होती हुई नयापुरा पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली में धारीवाल खुली जीप में हाथों में तिरंगा लिए भारत माता का जयघोष करते हुए कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का जोश आगे बढ़ाते हुए आगे बढ़ते देखे गए। तिरंगा रैली जिस-जिस मार्ग से भी गुजरी, व्यापारियों ने भी तिरंगा रैली में शामिल होकर भारत माता की जय, वंदेमातरम के जयकारे लगाए जिससे माहौल देश भक्ति से लबरेज नजर आया।

तिरंगा रैली में भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, वही लोक कलाकारों ने भी तिरंगा रैली के दौरान देश भक्ति गीतों पर अद्भुत प्रस्तुति देकर माहौल में देशभक्ति की सरिता बहा दी। तिरंगा रैली में देशभक्ति के तराने के साथ ढोल-नगाड़ों की गूंज देखते ही बन रही थी।

तिरंगा रैली के दौरान नयापुरा सहित मार्गों पर आतिशबाजी कर हर्षाेल्लास के साथ 75वें स्वाधीनता दिवस मनाया। तिरंगा रैली में कांग्रेस नेता अमित धारीवाल, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, कांग्रेस जिलाअध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा, पीसीसी सदस्य शिवकांत नंदवाना सहित कांग्रेस पार्षद, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।