Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
TMC MLA Arjun Singh to join BJP in West Bengal - पश्चिम बंगाल में विधायक अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल - Sabguru News
होम Delhi पश्चिम बंगाल में विधायक अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल

पश्चिम बंगाल में विधायक अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल

0
पश्चिम बंगाल में विधायक अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल
TMC MLA Arjun Singh to join BJP in West Bengal
TMC MLA Arjun Singh to join BJP in West Bengal
TMC MLA Arjun Singh to join BJP in West Bengal

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के उत्तर 24 परगना के भाटपारा से विधायक अर्जुन सिंह गुरुवार को यहां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। राज्य में शामिल होने की संभावना को तृणमूल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव अभियान समिति के प्रमुख मुकुल रॉय ने उन्हें अंगवस्त्र पहना कर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।

चाैथी बार विधायक बने सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि वह 30 साल तक ममता बनर्जी के साथ रहे, पर जब देशहित की बात आई और दूसरे देश के आक्रमण में 40-42 जवान मारे गए, उस मुद्दे पर ‘हमारी नेता’ ने जो बयान दिया है उससे देश हिल गया। उन्होंने कहा कि जब देश में दुख और गुस्सा है और लोगों की आंखों में आंसू हैं तो मुख्यमंत्री ने आतंकवादियों के शवों के बारे में पूछा।

उन्होंने कहा कि इससे उन्हें बहुत दुख हुआ है। ऐसी पार्टी में काम करना बेहद कष्टप्रद है। पश्चिम बंगाल में ‘मां, माटी, मानुष’ अब ‘मनी मनी मनी’ में तब्दील हो गया है। राज्य में बनर्जी के साथ मिल कर वामपंथ को इस दिन के लिए खत्म नहीं किया था।

विजयवर्गीय ने कहा कि अर्जुन सिंह के पिता भी चार बार विधायक रहे हैं। उन्हें बंगाल की जनभावना के बारे में अच्छी तरह से पता है। वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है और राज्य में बहुत बड़ा परिवर्तन होने वाला है। राय ने भी कहा कि पश्चिम बंगाल में बनर्जी का राज खत्म होने जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार सिंह गुरुवार को सुबह मुकुल राय के घर पर पहुंच गए थे और वहीं से दोनों नेता भाजपा मुख्यालय पहुंचे। पश्चिम बंगाल के हिंदी भाषी क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखने वाले सिंह औद्योगिक इलाके बैरकपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन तृणमूल प्रमुख बनर्जी ने यहां से वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी को दूसरी बार टिकट दिया है।

सिंह का भाजपा में शामिल होना तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हो सकता है। पंचायत का चुनाव हो या लोकसभा का सिंह तृणमूल के लिए बूथ प्रबंधन का काम बखूबी निभाते रहे हैं। बनर्जी ने मंगलवार को कालीघाट से पार्टी के उम्मीदवार का नाम घोषित करने से पहले सिंह और त्रिवेदी से मुलाकात की थी और उन्होंने सिंह से कहा था कि वह त्रिवेदी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें।