Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Today the parties will play the last bet when the Delhi election campaign ends - Sabguru News
होम Delhi आज दिल्ली चुनाव प्रचार समाप्त होने पर आखिरी दांव खेलेंगी पार्टियां

आज दिल्ली चुनाव प्रचार समाप्त होने पर आखिरी दांव खेलेंगी पार्टियां

0
आज दिल्ली चुनाव प्रचार समाप्त होने पर आखिरी दांव खेलेंगी पार्टियां
Today the parties will play the last bet when the Delhi election campaign ends
Today the parties will play the last bet when the Delhi election campaign ends

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। पिछले 15 दिनों से पार्टियों के द्वारा चल रहा ताबड़तोड़ चुनाव अभियान आज शाम 5 बजे तक समाप्त हो जाएगा। दिल्ली की गद्दी पाने के लिए भाजपा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तीनों ही दल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूरा दम लगा रही हैं। तीनों दलों ने आज अपने-अपने स्टार प्रचारकों को दिल्ली की जनता के सामने लाने का एलान कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ताबड़तोड़ कई जनसभाएं करने वाले हैं।

दिल्ली की जनता को लुभाने के लिए आज दोनों पार्टियों के द्वारा आखिरी दांव खेला जाएगा। सुबह से शाम तक मैराथन प्रचार का दौर जारी रहेगा। चुनाव के मद्देनजर जहां बीजेपी के 200 से ज्यादा सांसद राजधानी में कैंप कर रहे हैं, तो वहीं आम आदमी पार्टी के स्टार कैंपेनर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। उधर कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी आखिरी दांव चलेंगे।

आखिरी दिन अमित शाह, जेपी नड्डा समेत तमाम भाजपा के नेता करेंगे प्रचार

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जबरदस्त क्रमांक प्रचार करने में जुटी हुई है। आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अमित शाह कई रैली करने वाले हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रोड शो और रैली करेंगे। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ प्रचार के मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा द ग्रेट खली भी भाजपा के प्रचार में जनता को लुभाने मैदान में आ रहे हैं। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी रोड शो की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार करेंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी लगाएंगे पूरा दमखम

दिल्ली की सट्टा पर दोबारा काबिज होने के लिए आम आदमी पार्टी के मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरा जोर लगाए हुए हैं। दिल्ली की जनता के नब्ज पकड़ कर आगे बढ़ रहे केजरीवाल को दोबारा सत्ता में वापसी की आस है। आज प्रचार के आखिरी दिन अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और गोपाल राय समेत तमाम बड़े नेता ताबड़तोड़ चुनाव रैली और रोड शो करने वाले हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी पिछले 2 दिनों से आक्रामक चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज आखिरी दिन राहुल गांधी समेत तमाम बड़े कांग्रेसी नेता दिल्ली की गद्दी पाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। यहां हम आपको बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 11 फरवरी को इसके नतीजे आएंगे।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार