Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Tomorrow Bjp's Janakrosh railly held in sirohi - Sabguru News
होम Latest news गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सिरोही में भाजपा की जनाक्रोश रैली कल

गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सिरोही में भाजपा की जनाक्रोश रैली कल

0
गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सिरोही में भाजपा की जनाक्रोश रैली कल


सबगुरु न्यूज-सिरोही।भारतीय जनता पार्टी सिरोही जिले द्वारा 20 दिसंबर सोमवार को प्रातः 11:00 बजे रामझरोखा मैदान से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक जन आक्रोश रैली करेगी।इसमें भाजपा द्वारा राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय विशाल प्रदर्शन पूर्व मंत्री एवम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के सानिध्य में आयोजित होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि राज्य में लगातार बिजली के दामों में बढ़ोतरी हो रही है, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, सड़कों की हालात खराब है, किसानों की कर्जा माफी के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है, पेट्रोल व डीजल पर सबसे अधिक टैक्स राजस्थान में है, अपराध तेजी से बढ़ रहे है और आम आदमी भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है और बढ़ते अपराध के चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो रही है।

राजस्थान की कांग्रेस सरकार हर तरह के मामलों में फैल साबित हो रही है। इन्हीं मामलों को लेकर भाजपा जन आक्रोश रैली कर रही है।
भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जिले की तीनों विधानसभाओं में जिम्मेदारियां तय करते हुए हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं से भाग लेने का आव्हान किया गया है।
गोयल ने बताया कि पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आक्रोश रैली 20 दिसंबर सोमवार को होगी  तथा प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
भाजपा जिला मिडियाप्रभारी चिराग रावल ने बताया कि  जन आक्रोश रैली में सांसद, पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक, जिला प्रमुख,पूर्व जिला प्रमुख,प्रधान,पूर्व प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच,  नगरपालिका चेयरमैन, पार्षद, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्टी के सभी मोर्चों के अध्यक्ष सहित जिले की सभी तीनो विधानसभाओं से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवम आमजन भाग लेंगे।