Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
टोंक की महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ - Sabguru News
होम Headlines टोंक की महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

टोंक की महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

0
टोंक की महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

जयपुर। टोंक जिले के वजीरपुर में रहने वाली एक महिला ने आयुष्मान अस्पताल में शनिवार रात को 4 बच्चों को जन्म दिया।

महिला का इलाज करने वाली डॉक्टर शालिनी अग्रवाल ने बताया कि टोंक के वजीरपुरा की रहने वाली महिला किरण कंवर की शादी को 4 साल होने के बाद भी कोई संतान ना थी। किरण अपना इलाज कराने को कुछ महीने पहले आयुष्मान हॉस्पिटल आई थी। इलाज के बाद वह प्रेगनेंट हुई और उसकी सोनोग्राफी के दौरान गर्भ में 4 बच्चे होने का पता चला। इसके बाद से ही महिला लगातार चिकित्सकों की निगरानी में अपना उपचार कराती रही।

शनिवार रात को महिला के पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद परिजन उसे लेकर आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचे जहां महिला चिकित्सक शालिनी अग्रवाल ने महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया। महिला 4 बच्चों जिनमें 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं को जन्म दिया। फिलहाल 3 नवजात बच्चों का जनाना अस्पताल तो वहीं एक बच्चे और उसकी मां का आयुष्मान हॉस्पिटल में उपचार जारी है।