Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर केस दर्ज कराना कांग्रेस की बौखलाहट : पूनियां - Sabguru News
होम Headlines भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर केस दर्ज कराना कांग्रेस की बौखलाहट : पूनियां

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर केस दर्ज कराना कांग्रेस की बौखलाहट : पूनियां

0
भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर केस दर्ज कराना कांग्रेस की बौखलाहट : पूनियां

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने टूलकिट मामले को लेकर कांंग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि टूलकिट की चोरी पकड़े जाने पर जिस तरीके से भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर थानों में मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं, उससे उसकी बौखलाहट सामने आ रही हैं।

डा पूनियां ने कांग्रेस के टूलकिट मामले को लेकर कोटा जिले में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करवाने पर सोशल मीडिया के जरिए आज यह बात कही।

उन्होंने कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका, यह कहावत शायद कांग्रेस के लिए ही बनी होगी, टूलकिट की चोरी पकड़े जाने पर जिस तरीके से भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के थानों में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, उससे उनकी बौखलाहट सामने आ रही है, अब कांग्रेस का झूठ पकड़ा गया, तो जबरदस्ती खिसिया रहे हैं।

डॉ. पूनियां ने कहा कि टूलकिट के उजागर होने से कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है कि ऐसी महामारी के समय भी कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने का षड़यंत्र कर रही है, नकारात्मक राजनीति कर लोगों का मनोबल गिराने एवं देश की साख को कमजोर करने में लगी हुई है।