Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Kashmir highway par bhooskhalan se yatayat baadhit || कश्मीर राजमार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित
होम Breaking कश्मीर राजमार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित

कश्मीर राजमार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित

0
कश्मीर राजमार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित
Kashmir highway
Kashmir highway
Kashmir highway

SABGURU NEWS | श्रीनगर जम्मू कश्मीर में कश्मीर घाटी को देश के बाकि हिस्सों से जोड़ने वाले 300 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के बाद कई जगहों पर भूस्खलन के कारण आज यातायात बाधित रहा।

यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि , “कई जगहों पर भूस्खलन के बाद हमने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है।”

उन्होंने कहा कि श्रीनगर से जम्मू जा रहे वाहनों को जवाहर सुरंग के इस तरफ रोका गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग की देखरेख करने वाले सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों ने तत्काल अत्याधुनिक मशीनों से भूस्खलन से बंद हुए रास्तों को खोल दिया। राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है और रोके गये वाहन जम्मू की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना की आशंका या यातायात जाम रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर केवल एक ओर से ही यातायात को गुजरने की अनुमति दी गयी है। आज वाहन श्रीनगर से जम्मू जा रहे हैं। विपरित दिशा से किसी वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं दी गयी है। यहां अगले 24 घंटों भी हिमपात का अनुमान जताया गया है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो