Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज - Sabguru News
होम Delhi वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज

0
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ शिमला के कुमारसेन थाने में राजद्रोह का मामला दर्ज़ किया गया है और उन्हें शनिवार को जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा गया है।

दुआ ने अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिमला पुलिस ने सुबह उन्हें एक नोटिस थमाया और कल सुबह दस बजे पूछताछ के लिए कुमारसेन थाने में बुलाया गया है।

उन्होंने पुलिस नोटिस की प्रति भी सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें अजय श्याम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज़ किया है। कुमारसेन पुलिस ने दुआ के खिलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 (A),268, 501,505 के तहत मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता नवीन कुमार की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चार जून को लक्ष्मी नगर थाने में दुआ के ख़िलाफ़ फेक न्यूज फैलाकर आपसी सदभाव खराब करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।

कुमार ने उनके ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने दिल्ली दंगों जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सोच-समझकर अफ़वाह और ग़लत सूचना फैलाने का काम किया है। इस मामले में दिल्ली की सत्र अदालत ने बुधवार को अग्रिम जमानत दी है। इसके साथ ही पुलिस को यह आदेश भी दिया की अगली सुनवाई तक दुआ के खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई न करे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में दुआ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज़ किए जाने के बाद कई वरिष्ठ और जाने माने पत्रकारों ने नाराज़गी जताई थी। ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया’ और ‘महाराष्ट्र टेलीविज़न जर्नलिस्ट एसोसिएशन’ ने दुआ के समर्थन में बयान जारी किया था। गिल्ड ने कहा था कि दुआ पर हमला दरअसल उनके बोलने की आज़ादी पर हमला है और यह एक तरह से उन्हें परेशान करने का तरीक़ा है।