Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
तीन तलाक प्रकरण से सुर्खियों में आई सायरा बानों भाजपा की फैन
होम Uttrakhand Dehradun तीन तलाक प्रकरण से सुर्खियों में आई सायरा बानों भाजपा की फैन

तीन तलाक प्रकरण से सुर्खियों में आई सायरा बानों भाजपा की फैन

0
तीन तलाक प्रकरण से सुर्खियों में आई सायरा बानों भाजपा की फैन
triple talaq fighter Shayara Banu wants to join BJP
triple talaq fighter Shayara Banu  wants to join BJP
triple talaq fighter Shayara Banu wants to join BJP

देहरादून। तीन तलाक़ के मामले को सुप्रीमकोर्ट में चुनौती देने वाली सायरा बानो एवं उनके पिता ने शुक्रवार को उत्तराखंड के देहरादून में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार से भेंट कर भाजपा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।

सायरा बानो अपने पिता इक़बाल अहमद के साथ आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची। उनके साथ भाजपा के कुछ पदाधिकारी भी थे। कार्यालय पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार से भेंट की। भट्ट ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और कहा कि महिलाओं विशेष तौर पर मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष ने इतिहास की रचना की है।

सायरा बानो ने हलाला और बहु विवाह मामले पर शीर्ष अदालत में विचार होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि वे भविष्य में भी महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेंगी। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की। उनके पिता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे पूरी मज़बूती से इस मामले में सामने आए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेन्द्र भसीन, सह प्रमुख बलजीत सोनी, काशीपुर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष गुरबख़्श सिंह बग्गा, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश कुमार, शकील अहमद एवं अमित नारंग भी उपस्थित थे।