Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम : बहुमत की तरफ बढ रही भाजपा - Sabguru News
होम Tripura Agartala त्रिपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम : बहुमत की तरफ बढ रही भाजपा

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम : बहुमत की तरफ बढ रही भाजपा

0
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम : बहुमत की तरफ बढ रही भाजपा
Tripura assembly result 2018
Tripura assembly result 2018
Tripura assembly result 2018

अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 25 साल से सत्तारुढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को काफी पीछे छोड़ती हुई बहुमत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है।

नागालैंड में भाजपा गठबंधन बहुमत की ओर

त्रिपुरा : दलीय स्थिति

दल……………………….जीते…………….. आगे
भाजपा……………………..04……………….. 30
माकपा……………………..04…………………13
अाईपीएफटी……………….04…………………..04
परिणाम घोषित…………….12

नागालैंड की कोरिदांग सीट से एनपीएफ के इमकोंग एल. इमचेन ने एनपीपी उम्मीदवार टी चालुकुम्बा को 128 मतों से परास्त किया। इमचेन ने सीट बरकरार रखी है।

मेघालय की माउकिंरेऊ सीट पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के बेंटिडर लिंगदोह ने 509 मतों से जीत ली है। उन्होंने हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के मार्टले एन. मुखिम को हराया। यह सीट पहले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के पास थी।

नागालैंड की सानिस सीट से एनडीपीपी के महाथुंग यानथान ने जनता दल यू के रामोंगो लोथा को 2992 मतों से पराजित किया।

मेघालय के ईस्ट शिलांग से कांग्रेस उम्मीदवार मजेल अम्परीन लिंग्दोह ने भारतीय जनता पार्टी के नील एंटोनियो वार को 6074 मतों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी है।

त्रिपुरा के कदमतला कुर्ती से माकपा के इस्लाम उद्दीन ने भाजपा के टिंकू राय को 6882 मतों से पराजित किया। माकपा ने यह सीट बरकरार रखी।

मेघालय के ईस्ट शिलांग से कांग्रेस उम्मीदवार मजेल अम्परीन लिंग्दोह ने भारतीय जनता पार्टी के नील एंटोनियो वार को 6074 मतों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी है।

अम्बासा से भाजपा के परिमल देव वर्मा ने माकपा के भारत रेयांग को 3585 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट माकपा से छीनी।

रामचन्द्रघाट से आईपीएफटी के प्रशांत देववर्मा ने माकपा के कुमार देववर्मा को 4235 मतों से हराया। आईपीएफटी ने यह सीट माकपा से छीनी।

विशालगढ़ विधानसभा सीट से माकपा के भानुलाल शाह ने भाजपा के निताई चौधरी को 766 मतों से पराजित किया। माकपा ने यह सीट बरकरार रखी।

राइमा वैली से आईपीएफटी के धनंजय त्रिपुरा ने माकपा के ललित मोहन त्रिपुरा को 1922 वोटों से हराया। आईपीएफटी ने यह सीट माकपा से छीनी।

मोहनपुर से भाजपा के रतनलाल नाथ ने माकपा के सुभाष चन्द्र देवनाथ को 5176 मतों से पराजित किया। भाजपा ने यह सीट कांग्रेस से छीनी।

ओंगलेन्देन से एनडीपीपी के इम्तिकुमजुक ने एनपीएफ के तोशीपोकबा को महज 88 मतों से हराया। इम्तिकुमजुक पिछले चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विजयी रहे थे।

मेघालय की नोंग्स्तोइन सीट नेशनल पीपुल्स पार्टी के मैकमिलन बिर्सात ने 60 मतों से जीत ली है। उन्होंने कांग्रेस के गैब्रियल वाहलांग को 60 मतों से हरा दिया। पिछले चुनाव में यह सीट हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के खाते में गयी थी।

मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा दोनों सीटों पर चुनाव जीते

मेघालय की मावथाद्राइशन सीट पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के ब्रोल्डिंग नोंग्सीज ने हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के बियोलिंदा नोंग्लाई को 1829 मतों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी है।

मोका से नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीपी) के ई.ई. पांगतियांग ने नेशनल डेमोक्रैटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के के. किको कोन्याक को महज 148 मतों से हराया। एनपीपी ने यह सीट बरकरार रखी।

मेघालय की माउफ्लांग सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सिंतर क्लस सुन ने कांग्रेस के मौजूद विधायक केन्नेडी कोर्नेलियस खिरिम को 718 मतों से हराया।

मेघालय की मैरांग सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के मौजूदा विधायक मेतबाह लिंगदोह ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के काउंसलर सिंह वाहलांग को 2914 मतों से हराया।

मेघालय की नॉर्थ शिलांग सीट पर खुन हाइन्यूट्रेप नेशनल अवेकनिंग मूवमेंट के एडेल्बर्ट नांग्रूम ने भारतीय जनता पार्टी के जे. एंटोनियस लिंगदोह को 406 मतों से हराया।

मेघालय की नोंग्क्रेम सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार लैम्बर मलंगियांग ने हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के मौजूदा विधायक आर्डेंट मिलर बसाईआवमोई को 76 मतों से हराया।

मेघालय के सोहियोंग सीट पर हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के सामलिन मलंग्यांग ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक एच. दोंकुपार लिंग्दोह को 622 मतों से हराया।

आश्रमबारी से आईपीएफटी के मेवार कुमार जमातिया माकपा के अबोरे देव वर्मा को 6987 वोटों से हराकर विजयी। आईपीएफटी ने यह सीट माकपा से छीनी।

कोहिमा, 03 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन नागालैंड में बहुमत की ओर बढ़ रहा है। भाजपा ने 11 सीटों पर बढ़त बना ली है जबकि गठबंधन सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी (एनडीपीपी) 19 सीट पर आगे है।
सत्तारूढ़ नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) 22 सीटों पर आगे है। उत्तरी अनगामी-2 सीट से मुख्यमंत्री नेफियो रियो निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं।
एनडीपीपी की अवन कोन्याक एनपीएफ की इशाक कोन्याक से अबोई सीट पर 1320 सीट से आगे हैं। नागालैंड में पांच महिला उम्मीदवार हैं। राज्य के 55 वर्षों के इतिहास में अभी तक कोई महिला विधायक नहीं निर्वाचित हुई है।
साठ सदस्यीय विधानसभा में 59 सीटों पर चुनाव कराया गया है। श्री रियो अनगामी-2 सीट से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं।

कुल सीटें 60
चुनाव हुए 59
कुल रुझान 58
भाजपा 32
माकपा 18
आईपीएफटी 8
भाकपा 1

राज्य विधानसभा की 59 सीटों पर हुए चुनाव में से 54 के अब तक मिले रुझानों के अनुसार भाजपा 28 सीटों पर आगे है जबकि माकपा 19 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

अठारह फरवरी को राज्य विधानसभा की 60 सीटों में से 59 सीटों पर मतदान कराया गया था। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। अब तक मिले रुझानों के अनुसार भाजपा 28, माकपा 19 और आईपीएफटी सात सीटों पर आगे है।

धानपुर सीट पर मुख्यमंत्री माणिक सरकार 1680 मतों से आगे हैं। श्री सरकार को अब तक 4479 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार प्रतिमा भौमिक को 2860 वोट मिले हैं।

त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष विप्लव कुमार देव वनमालीपुर से अपने निकटम प्रतिद्वंदी माकपा के अमल चक्रवर्ती से 5294 वोटों से आगे चल रहे हैं। श्री देव को 11939 और  चक्रवर्ती को 6645 वोट मिले हैं।

अगरतला से भाजपा के सुदीप राय बर्मन माकपा के कृष्णा मजूमदार से 2715 मतों से आगे हैं। अम्बासा से भाजपा के परिमल देव वर्मा माकपा के भारत रेंग से 1707 मतों से आगे हैं।