Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
त्रिपुरा : पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा - Sabguru News
होम India त्रिपुरा : पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा

त्रिपुरा : पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा

0
त्रिपुरा : पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा
Tripura: Former BJP state president resigns
Tripura: Former BJP state president resigns

Tripura: Former BJP state president resigns

अगरतला| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई के पूर्व अध्यक्ष रोनाजॉय कुमार देव ने आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। रोनाजॉय कुमार देव वर्ष 2001 से त्रिपुरा भाजपा के पांच वर्ष तक अध्यक्ष रहे थे।प्रदेश पार्टी अध्यक्ष बिप्लब कुमार देव को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है, चूंकि पार्टी ने विधानसभा चुनाव में बागबासा विधानसभा सीट (उत्तरी त्रिपुरा) से मुझे उम्मीदवार नहीं बनाने का निर्णय लिया है.. इसलिए मैंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया।देव ने अपना त्यागपत्र 27 जनवरी को लिखा था, लेकिन मीडिया को यह शनिवार को जारी किया गया।

हमारे YOUTUBE चैनल को सब्सक्राइब करके हमें सहयोग करें CLICK HERE TO SUBSCRIBE

भाजपा प्रवक्ता मृणाल कांति देव ने उनके इस्तीफे को ‘अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा, उन्होंने 80 के दशक की शुरुआत में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पार्टी के लिए बहुत कुछ किया। महज टिकट नहीं मिलने के कारण उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए था।

60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव में भाजपा 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बची नौ सीटों पर भाजपा की गठबंधन सहयोगी, इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) चुनाव लड़ रही है। आईपीएफटी एक जनजातीय पार्टी है, जो ‘त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्तशासी जिला परिषद’ के इलाकों को मिलाकर एक पृथक राज्य बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब कुमार देव ने दावा किया कि सत्ताधारी मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और अन्य पार्टियों के लगभग 1635 समर्थकों ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो