Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ट्यूनीशिया में 13 अफ्रीकी प्रवासियों के शव बरामद - Sabguru News
होम Headlines ट्यूनीशिया में 13 अफ्रीकी प्रवासियों के शव बरामद

ट्यूनीशिया में 13 अफ्रीकी प्रवासियों के शव बरामद

0
ट्यूनीशिया में 13 अफ्रीकी प्रवासियों के शव बरामद

ट्यूनिस। ट्यूनीशिया में समुद्री रक्षकों ने तीन दिन पहले दक्षिण-पूर्वी तट पर डूबे अवैध अफ्रीकी प्रवासियों के 13 शव शनिवार को बरामद किए।

ट्यूनीशियाई रेड क्रीसेंट की मेडेनिन शाखा के प्रमुख मोंगि स्लिम ने बताया कि ये शव मेडेनिन प्रांत के जोर्फ तट और लीबियाई सीमा के पास बेन गिएर्डेन शहर के कैटफ तट से बरामद किए गये हैं।

उन्होंने बताया कि इस हादसे के शिकार हुए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक साक्ष्य के मुताबिक अवैध अफ्रीकी प्रवासियों का दल कुछ दिन पहले लीबिया के तटों से इटली की ओर रवाना हुआ था।

गौरतलब है कि ट्यूनीशियाई ऑबजर्वेट्री फाॅर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख मुस्तफा अब्देल कबीर ने गुरुवार को कहा था कि विभिन्न अफ्रीकी देशों के 80 से अधिक अवैध प्रवासी इतालवी तट की ओर रहे थे। इसी दौरान उनकी नाव भूमध्यसागर में पलट गई। इसके बाद से वे लोग लापता हैं।