

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमन्त पुरोहित ने अहमदाबाद शहर प्रवासी अध्यक्ष पद पर तुषार प्रजापति की नियुक्ति की है। तुषार सिरोही जिले के बरलूट के मूल निवासी हैं वर्तमान में अहमदाबाद में व्यवसायरत हैं।
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनीश राजपुरोहित ने बताया कि तुषार प्रजापति ने पूर्व में भी संगठन मंे रहते हुए प्रवासी अहमदाबाद में सामाजिक कार्य में बढचढकर हिस्सा लेते रहे हैं। गोसेवा साथ ही प्रवासी बन्धुओं के मुसीबत में हर समय उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। सिरोही जिले के हजारों युवा देश के अलग अलग स्थानों पर रहते है।
आगामी चुनावों को मद्देनजर व संगठन मजबूत हो साथ ही प्रवासी युवाओं को भी भाजयुमो से जोडने का कार्य किया जा रहा है। इसे देखते हुए भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी, सांसद देवजी पटेल, गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी की अनुशंसा पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित ने प्रवासी अहमदाबाद शहर अध्यक्ष पर तुशार प्रजापति की नियुक्ति है। प्रजापति की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी।
अहमदाबाद शहर प्रवासी अध्यक्ष पद पर तुषार प्रजापति की नियुक्ति होने पर गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने शनिवार को सर्किट हाऊस में प्रजापति का अभिनन्दन किया। इस दौरान मंत्री द्वारा नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए प्रवासियों में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने को प्रेरित किया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमन्त पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष मनीश राजपुरोहित, विजय पटेल, सोशल मीड़िया प्रभारी दिनेश प्रजापत, प्रदीप पटेल, महेन्द्र प्रजापति एवम् कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।