

एंटरटेनमेंट डेस्क। साल 2019 खत्म होने जा रहा है। इस साल कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने अपना जीवन साथी चुना। बता दें, इस साल टीवी की अपेक्षा बॉलीवुड में कम शादियां हुई। तो चलिए जानते है –

नीति मोहन और निहार पांड्या
बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन और निहार पांड्या ने फरवरी 2019 में शादी की। दोनों की शादी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए।

प्रतीक बब्बर और सान्या सागर
राज बब्बर के बेटे प्रतीक ने अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर से 23 जनवरी 2019 को शादी की। दोनों की शादी में बॉलीवुड का जमावड़ा लगा।

रोहित पुरोहित और शीना बजाज
टीवी एक्ट्रेस रोहित पुरोहित ने इस साल शीना बजाज के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों की जयपुर में शादी की थी।

शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया
टीवी के जाने माने एक्टर शरद मल्होत्रा ने फैशन डिजाइनर रिप्सी भाटिया के साथ शादी की।

आरती छाबरिया और विशारद
रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की विनर रही आरती छाबरिया ने गुपचुप तरीके से विशारद शादी कर ली।

तान्या गुप्ता और सूरज
टीवी एक्ट्रेस तान्या गुप्ता ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज से इस साल शादी की। तान्या बेहद ही खूबसूरत टीवी एक्ट्रेस में से एक है।