Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कटिहार में दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो से ढाई किलो सोना बरामद
होम Bihar कटिहार में दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो से ढाई किलो सोना बरामद

कटिहार में दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो से ढाई किलो सोना बरामद

0
कटिहार में दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो से ढाई किलो सोना बरामद
Gold prices fall by Rs 750 and silver by Rs 1160 in Bullion Market Delhi
Two and half kilograms gold seized from Scorpio in Katihar

कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के चेथरिया पीर गांव के समीप आज एक स्कार्पियो से पुलिस ने करीब ढाई किलोग्राम सोना बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चेथरिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित होेकर पलट गई। इस हादसे में वाहन पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां आरंभिक उपचार के बाद दो लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो की जांच की तो उसने दो किलोग्राम 478 ग्राम सोना बरामद किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार लोग पटना के रहने वाले हैं और असम के कामख्या मंदिर पूजा करने के लिए गए थे। इस बात की जांच की जा रही है कि वाहन में इतना सोना आखिर कहां से आया।